देश

देश की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’ की सौगात: पीएम मोदी का हरियाणा-पंजाब दौरा

नई दिल्ली/जींद: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिकाऊ परिवहन, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी को गति देने के लिए हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के एक दिवसीय दौरा किया। इस बहु-राज्यीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 25,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का नया अध्याय: देश की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’

इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना माना जा रहा है।

  • तकनीकी क्षमता: स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित यह 10-कोच वाली ट्रेन दुनिया के सबसे लंबे और शक्तिशाली हाइड्रोजन-संचालित यात्री ट्रेनसेटों में से एक है। यह 3,200 हॉर्सपावर के प्रोपल्शन सिस्टम से लैस है।
  • शून्य-उत्सर्जन तकनीक: पारंपरिक ट्रेनों के विपरीत, यह ट्रेन ऑनबोर्ड हाइड्रोजन और वायुमंडलीय ऑक्सीजन के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया के जरिए बिजली उत्पन्न करती है। धुएं या हानिकारक गैसों के बजाय यह केवल जलवाष्प (Water Vapour) छोड़ती है।

सड़क ढांचा: दिल्ली से कटरा का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में

जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 12,470 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया:

  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे: 9,680 करोड़ रुपए की लागत से बना 157.92 किलोमीटर लंबा यह 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर दिल्ली से कटरा के यात्रा समय को 14 घंटे से घटाकर मात्र 6 घंटे कर देगा।
  • जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे (NH-352A): यह नया मार्ग दोनों शहरों के बीच के सफर को 2 घंटे से घटाकर 40 मिनट कर देगा।

संस्कृति और स्वास्थ्य शिक्षा का संगम

  • अत्याधुनिक सिख संग्रहालय: प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं की अमर विरासत और योगदान को समर्पित एक आधुनिक संग्रहालय की आधारशिला रखी।
  • मेडिकल कॉलेज: हरियाणा के भिवानी और नारनौल में नए स्थापित मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित किया, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

चंडीगढ़ और पंजाब: 4,700 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य व इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात

दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री 4,700 करोड़ रुपए की लागत वाली स्वास्थ्य और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया:

  • PGIMER चंडीगढ़ में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं:
    • एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी और नवजात शिशुओं के इलाज के लिए 300 बिस्तरों वाला विशेष केंद्र।
    • एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेस सेंटर: एक ही छत के नीचे न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और न्यूरो-क्रिटिकल केयर डायग्नोस्टिक्स का एकीकृत केंद्र।
    • PM-ABHIM क्रिटिकल केयर ब्लॉक: आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन के लिए 150 बिस्तरों वाले ब्लॉक का शिलान्यास।
  • IT सिटी से कुराली 6-लेन हाईवे: मोहाली में IT सिटी से कुराली तक बने 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन किया, जिससे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच अंतर-राज्यीय आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *