विज्ञानब्रेकिंग न्यूज़

‘बर्टेल फुट’ से रहस्य का पर्दा हटा

हाल ही में पास में वैज्ञानिकों ने इथियोपिया में मानव के मिले प्राचीन अवशेष के विषय से रहस्य का पर्दा उठाया। ध्यान रहे कि 2009 में इथियोपिया में मिले 3.4 मिलियन साल पुराने जीवाश्म मिले थे। प्रारंभ में इन्हें इन्हें “बर्टेल फुट” कहा गया था।

इसमें 25 दांतों और एक 4-1/2 साल के बच्चे के जबड़े की हड्डी मिले थे। वैज्ञानिकों ने वर्तमान में यह निर्धारित किया है कि पैरों की आठ हड्डियां ऑस्ट्रेलोपिथेकस डेयरेमेडा प्रजाति की हैं। इस प्रजाति में बंदर और इंसान जैसे गुण मिले हुए थे और जिसकी पहचान पहली बार सिर्फ़ एक दशक पहले हुई थी।

बर्टेल फुट, जिसका नाम इसलिए रखा गया क्योंकि हड्डियां उत्तर-पूर्वी इथियोपिया के अफ़ार इलाके में बर्टेल नाम की जगह पर मिली थीं। यह प्रजाति दो पैरों वाली थी, लेकिन फिर भी उसके बड़े पैर का अंगूठा उलटा होता था, जो पेड़ पर चढ़ने के लिए काम की चीज़ है। यह इस बात का सबूत है कि जब यह सीधा चलता था, तो आज के लोगों से अलग तरीके से चलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *